बुलंदशहर में राष्ट्रीय अग्निकर्म कार्यशाला:गंभीर बीमारियों में होगा लाइव प्रदर्शन, दर्द निवारण तकनीकों का देंगे प्रशिक्षण

Oct 15, 2026 - 20:00
0
बुलंदशहर में राष्ट्रीय अग्निकर्म कार्यशाला:गंभीर बीमारियों में होगा लाइव प्रदर्शन, दर्द निवारण तकनीकों का देंगे प्रशिक्षण
बुलंदशहर में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन और जनपद आयुर्वेद सम्मेलन के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के सहयोग से 26 अक्टूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल के कामायनी ऑडिटोरियम में अग्निकर्म चिकित्सा पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला की तैयारियों को लेकर 15 अक्टूबर को यमुनापुरम स्थित जीटी रोड के समता आयुर्वेदिक सेंटर में बैठक हुई। बैठक में क्षारसूत्र एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि कार्यशाला में अग्निकर्म चिकित्सा का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें एवैस्कुलर नेक्रोसिस, कॉर्न, माइग्रेन, एड़ी और जोड़ों के दर्द, लंबर व सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस, फ्रोजन शोल्डर, स्लिप डिस्क, प्लांटर फैसाइटिस, कार्पल टनल सिंड्रोम और सियाटिका जैसी समस्याओं में अग्निकर्म चिकित्सा के प्रयोग का प्रदर्शन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User