मेरठ में कीर्ति बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य:मिशन शक्ति तहत गोटका कॉलेज जिम्मेदारी, समझीं प्रशासनिक दायित्वों की बारीकियां
मेरठ में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत किसान इंटर कॉलेज, गोटका में कक्षा 11 की छात्रा कीर्ति को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। छात्रा कीर्ति, पिंटू की पुत्री हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान कीर्ति को प्रधानाचार्य पद की गरिमा, जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)