कानपुर के कॉलेज में एआई सेमिनार आयोजित:कलाम जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, छात्राओं को मिले साइबर सुरक्षा टिप्स

Oct 15, 2026 - 20:00
0
कानपुर के कॉलेज में एआई सेमिनार आयोजित:कलाम जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, छात्राओं को मिले साइबर सुरक्षा टिप्स
कानपुर के एसएन सेन बीवीपीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय में गुरुवार को भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर सेमिनार और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, स्वतंत्र चिंतन और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करना था। Digi Coders संस्था की ट्रेनिंग टीम ने छात्राओं को वेबसाइट और मोबाइल एप बनाने, क्यूआर कोड जनरेटर, अनुवादक, एपीआई, जावा-पाइथन तथा डिजिटल मार्केटिंग में जनरेटिव एआई के उपयोग की जानकारी दी। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर अत्यधिक निर्भरता युवाओं की मानसिक क्षमता एवं आलोचनात्मक चिंतन को कमजोर करती है' रहा। छात्राओं ने एआई के लाभों और इसके अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाली चुनौतियों पर विचार रखे। कार्यक्रम में प्रो. प्रीति पांडेय और प्रो. मीनाक्षी व्यास ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत यूपी पुलिस की साइबर क्राइम थाना फीलखाना टीम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User