बुलंदशहर में रावण दहन स्थलों का निरीक्षण:एएसपी ने परखीं पुख्ता तैयारियां, भीड़ नियंत्रण खातिर दिए दिशा-निर्देश
बुलंदशहर में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना औरंगाबाद और कोतवाली नगर क्षेत्र में रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने रावण दहन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)