गोरखपुर में टेलर-मास्टर ने क्लास-6 की छात्रा से किया रेप:मां के कपड़े का नाप लेने के लिए बुलाने गई थी, हैवानियत करने वाला गिरफ्तार
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में लेडीज टेलर मास्टर ने क्लास 6 की छात्रा को घर में बंद कर हैवानियत की। पड़ोस में रहने वाली 14 साल की बच्ची मां के कपड़े का नाप लेने के लिए टेलर मास्टर को बुलाने गई थी। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तिवारीपुर थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तिवारीपुर इलाके के 47 साल के जमशेद आलम के रूप में हुई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। अब जानिए पूरा मामला घटना रविवार शाम की है। तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि घर से थोड़ी दूर पर दूसरी कालोनी में लेडीज टेलर रहता है। वह घर पर ही आकर पत्नी बच्चों की नाप लेकर कपड़े सिलता था। दीवाली से पहले पत्नी को कुछ कपड़े सिलवाने थे। इसके लिए शाम के समय बच्ची को टेलर मास्टर को बुलाने के लिए उसके घर भेज दिया। शाम करीब 6 बजे बच्ची टेलर मास्टर के घर गई। वहां से काफी देर में आई। वहां से आने के बाद वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। काफी डरी सहमी थी, उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त हो गए थे। बार-बार पूछने पर उसने बताया कि टेलर मास्टर से उसने घर पर आने के लिए कहा। उसने थोड़ा रूकने का इशारा किया। इसके बाद वह अपने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर मेरा मुंह दबाकर गंदी हरकतें करने लगा। कई बार चींखने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार मुंह दबा दे रहा था। इस तरह उसने मेरे कपड़े उतारकर गंदी हरकत की। यह कहते हुए वह रोने लगी। पिता ने दर्ज कराई एफआईआर बच्ची के बताने के बाद पिता ने तिवारीपुर थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी टेलर मास्टर जमशेद आलम को क्षेत्र से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जमेशद आलम बोल सुन नहीं सकता है। उसकी पत्नी पैर से दिव्यांग है। दोनों तिवारीपुर क्षेत्र के लोगों का कपड़ा सिलकर परिवार का खर्च चलाते हैं। वहीं इस घटना के बाद आरोपी बार-बार माफी मांग रहा था। तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल किया जाएगा। जिससे आरोपी को जल्द सजा मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)