बुलंदशहर में टीबी जागरूकता रैली आयोजित:विद्या मंदिर से रवाना हुआ दल, ग्रामीणों को बचाव उपाय बताए गए
बुलंदशहर में अनूपशहर रोड स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी की रोकथाम और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें एनसीसी कैडेट्स के साथ घोष दल भी शामिल रहा। प्रधानाचार्या ने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होना और बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है। इस अवसर पर केयरटेकर सचिन कुमार, आचार्या श्वेता अग्रवाल, घोष दल प्रमुख ललित कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)