बुलंदशहर पहुंचे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार शोभिनव सत्य:प्रशंसकों ने किया स्वागत, 1008 बार होगा हनुमान चालीसा पाठ
बुलंदशहर में सांस्कृतिक और भक्तिमय माहौल के बीच आगामी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्य के आगमन पर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे भव्य स्वागत किया गया। बुलंदशहर पहुंचे शोभिनव सत्य को देखने और उनसे मिलने के लिए स्थानीय लोगों व प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए कलाकार शोभिनव सत्य ने अपने चाहने वालों और प्रशंसकों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनसे बातचीत की। इस दौरान प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं और स्थानीय निवासियों ने अभिनेता के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी व उत्साह जताया। शोभिनव सत्य ने भी बुलंदशहर के लोगों से मिले इस अपार प्रेम और आतिथ्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में, आज शाम बुलंदशहर के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में 1008 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व गायन किया जाएगा। निकुंज हॉल में होने वाले इस संगीतमय व आध्यात्मिक आयोजन में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार की मौजूदगी और हनुमान चालीसा के महापाठ को लेकर पूरे बुलंदशहर शहर में खासा उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)