पीछा या अभद्रता होने पर तुरंत परिजनों-पुलिस को बताएं:कासगंज में छात्राओं को मिशन शक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई

Oct 06, 2026 - 14:38
0
पीछा या अभद्रता होने पर तुरंत परिजनों-पुलिस को बताएं:कासगंज में छात्राओं को मिशन शक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई
कासगंज के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर 1 बजे मिशन शक्ति, एंटी रोमियो और साइबर टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि अगर कोई पीछा करता है, गलत बात कहता है या गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है, तो इसे छिपाएं नहीं। तुरंत माता-पिता, टीचर या पुलिस को जानकारी दें। महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी और अपराधों से बचने के तरीके बताए। छात्राओं को समझाया गया कि अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी या ओटीपी शेयर न करें। पुलिस ने कहा कि अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें। संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच किए जवाब न दें। छात्राओं के सवालों के जवाब टीम ने दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User