महानवमी पर भंगवा चुंगी में भंडारा:दुर्गा पूजा पंडाल में हवन-पूजन के बाद देर रात तक बंटा प्रसाद
प्रतापगढ़ के भंगवा चुंगी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में महानवमी पर हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित डब्बू शुक्ल ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी और सपा नेता अश्विनी सोनी ने पंडाल पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। नवमी पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर रात तक चलता रहा और परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन में नवीन जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, सुजीत बाबू, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, आशु, दीपक, बल्लू, कान्हा, सुमित, आयुष, पीयूष और अंशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)