CGST आफिस गाजियाबाद में चौथी हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी:पुस्तक प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और राजकमल के माध्यम से हिंदी के प्रति जागरूकता बढाई जा रही
केंद्रीय माल एवं सेवा कर गाजियाबाद आयुक्तालय में चौथी हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी एवं हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त विपुल गुप्ता ने की। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रवण कुमार बंसल, संयुक्त आयुक्त अभिषेक कुमार और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा ग़ाज़ियाबाद के हिन्दी प्रेमी मौजूद रहे। पुस्तक प्रदर्शीनी में राष्ट्रीय पुस्तक CGST आयुक्त कार्यालय में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, राजकमल, वाणी, गीता प्रेस, सर्वभाषा ट्रस्ट, मूनलिपि क्रियेशन, बुक़्स एंड बियोंड ने हिस्सा लिया। समारोह में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा काव्यपाठ प्रस्तुत किया गया। जिसने कार्यक्रम को साहित्यिक रंग प्रदान किया। इसके बाद नींव शक्ति संस्था के सौजन्य से देव भागीरथी लर्निंग सेंटर के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा पर प्रस्तुति दी। जहां इनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर किया। छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर रागिनी धृति और अंजू जैन ने काव्यपाठ के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक अभिव्यक्ति और काव्य-संवेदना से परिचित कराया। कार्यक्रम में कनिष्ठ अनुवादक अधिकारी निधि कुमार झा, मुस्तफ़ा हुसैन, और डॉ. आशिक़ कुमार द्वारा किस्सागोई की प्रस्तुति भी दी गई। हिंदी का अधिक प्रयोग करें इस अवसर पर आयुक्त विपुल गुप्ता ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित ऐसी गतिविधियों को अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम बताया।
चौथी हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी एवं हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह 2026 ने विभाग में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा हिंदी के प्रयोग को अधिक व्यापक बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)