साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान:औरैया में फफूंद रेलवे स्टेशन पर लोगों को बताए सुरक्षा के उपाय
औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना टीम ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इसमें आम लोगों, छात्रों और व्यापारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इंटरनेट इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। अनजान वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर या बैंक खाते का विवरण साझा न करें। अपना सीवीवी, ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड किसी से साझा न करें। ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट का सही यूआरएल जरूर जांच लें। अनजान ईमेल और मैसेज के लिंक पर क्लिक करने से बचें। पुलिस ने कहा कि लापरवाही से जमा पूंजी खतरे में पड़ सकती है। ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)