चाचा और चचेरे भाइयों ने युवक को पीटा, सिर फटा:पत्नी से भी मारपीट, पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

Oct 16, 2026 - 09:34
0
चाचा और चचेरे भाइयों ने युवक को पीटा, सिर फटा:पत्नी से भी मारपीट, पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तिलगड़िया बुजुर्ग गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई। एक युवक ने अपने चाचा, दो चचेरे भाइयों और चाची पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में युवक लड्डू के सिर में चोट लगी। जब उसकी पत्नी जुवैदा खातून बीच-बचाव करने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। लड्डू पुत्र नसीबुल्लाह ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे परिवार में विवाद हुआ। उसके चाचा लड्डन, चचेरे भाई डब्लू और साहबे आलम, और चाची सलमा ने उसकी मां और बहन से गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर इन चारों ने लड्डू और उसकी पत्नी से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 15 अक्टूबर को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमला यादव कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User