चारबाग स्टेशन पर आज 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक:सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा काम, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला

Oct 03, 2026 - 13:47
0
चारबाग स्टेशन पर आज 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक:सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा काम, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर आज सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस ब्लॉक के दौरान ट्रैक से जुड़ा जरूरी काम किया जा रहा है। इसके चलते करीब 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने से पहले स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट के जरिए प्लेटफॉर्म की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। उत्तर रेलवे के अनुसार, लखनऊ पूर्व चेंजिंग यार्ड की उत्तर लाइन में लखनऊ-एलबीएच के बीच डायमंड डबल स्लिप प्वाइंट संख्या 326ए/328 के नवीनीकरण का काम हो रहा है। इसके कारण प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3, एमआर-1 और 9 पर ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं दक्षिण समूह की ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 8 तक किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 की 7 ट्रेनें बदले प्लेटफॉर्म से चलेंगी प्लेटफॉर्म नंबर-1 से चलने वाली सात ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7 पर शिफ्ट किया गया है। इनमें अमृतसर-हावड़ा, आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत, यशवंतपुर-गोरखपुर, मेरठ सिटी-वाराणसी, जम्मू तवी-गुवाहाटी, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल और हावड़ा-अमृतसर शामिल हैं। इन दो ट्रेनों का भी बदला प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म नंबर-2 की धनबाद-फिरोजपुर कैंट ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-5 और जम्मू तवी-कोलकाता टर्मिनल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-4 से चलाया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म में बदलाव के कारण ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर पहुंचते ही नई जानकारी जरूर चेक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User