चौबेपुर में 'खाद्य प्रसंस्करण' प्रशिक्षण कार्यक्रम:ग्रामीणों को स्वरोजगार के गुर सिखाए

Oct 06, 2026 - 16:01
0
चौबेपुर में 'खाद्य प्रसंस्करण' प्रशिक्षण कार्यक्रम:ग्रामीणों को स्वरोजगार के गुर सिखाए
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत विकासखंड चौबेपुर के ग्राम चंपतपुर में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंगलवार को ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने फीता काटकर इस शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 6 और 7 अक्टूबर तक चलेगा। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, कानपुर नगर द्वारा कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों और युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण के जरिए उद्यमिता और स्वरोजगार स्थापित करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रभारी उपासना दीक्षित, सुमनलता और युवा उद्यमी प्रखर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व प्रतिभागी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User