शिक्षकों के वाहनों के लिए नहीं कॉलेज परिसर का गेट:सांसद-विधायक की बात के बाद भी नहीं बनी सहमति, शिक्षक संघ बनाएगा नई रणनीति
बरेली कॉलेज परिसर में शिक्षकों के वाहनों की नो-एंट्री का मामला फिर गरमा गया है। सांसद और विधायक की पहल के बाद कल धरना खत्म हुआ था, लेकिन आज फिर नया विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, कल बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने इस मामले में दखल दिया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डीएम अविनाश सिंह और प्रिंसिपल डॉ. ओ.पी. राय से बात की। शिक्षकों को भरोसा दिलाया गया था कि उनके वाहनों के लिए कॉलेज का गेट खोल दिया जाएगा। इस भरोसे के बाद शिक्षकों ने फलाहार के साथ अपना सांकेतिक धरना खत्म कर दिया था। लेकिन आज सुबह जब शिक्षक कॉलेज पहुंचे, तो गेट नहीं खोला गया। उनके वाहन कॉलेज परिसर के गेट के बाहर ही खड़े दिखे। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षक संघ के सेक्रेटरी बीपी सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अपना वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति बनाई जा रही है और वे गेट खुलवाकर रहेंगे। शिक्षकों का कहना है कि अगर जल्द गेट नहीं खुला तो वे पढ़ाई छोड़कर एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)