चाय के दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ:पुलिस ने अचानक मारा छापा,बोले-साहब पहली बार था माफ पर दीजिए

Oct 15, 2026 - 22:12
0
चाय के दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ:पुलिस ने अचानक मारा छापा,बोले-साहब पहली बार था माफ पर दीजिए
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से चार मोबाइल फोन और 5,800 रुपये नकद बरामद किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी भाग्य लक्ष्मी ऐप के जरिए जुए में दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही बोले साहब माफ कर दीजिए पहली बार आया था। देखें तस्वीर… अब जानिए पुलिस ने क्या बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि लल्लापुरा स्थित एक चाय की दुकान पर जुए का खेल संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को पकड़ लिया। मोबाइल ऐप के जरिए खेल रहे थे जुआ छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन और 5,800 रुपये नकद बरामद किए। शुरुआती जांच में भाग्य लक्ष्मी ऐप के माध्यम से दांव लगाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और नकदी के संबंध में जांच कर रही है। साथ ही, जुए के खेल में आरोपियों की भूमिका और गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस लल्लापुरा में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि जुए का खेल कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User