जालौन में नवरात्रि पर सजे देवी पंडाल:स्कंदमाता की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु, मां की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार

Oct 15, 2026 - 22:12
0
जालौन में नवरात्रि पर सजे देवी पंडाल:स्कंदमाता की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु, मां की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार
जालौन में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को जिलेभर में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। उरई समेत कई इलाकों में देवी पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मां की प्रतिमाओं का सुंदर श्रृंगार कर झांकियां तैयार की गईं। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। उरई से कोंच तक सजे देवी पंडाल उरई के माहिल तालाब, बस स्टैंड, मैकेनिक नगर, बघौरा और अजनारी रोड समेत कई स्थानों पर देवी प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। जालौन रोड स्थित शीतला माता मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। कोंच नगर के जवाहर नगर में सरस्वती माता और मां गायत्री, सर्राफा बाजार में काली माता, चंद कुआं पर दुर्गा माता और मारकंडेश्वर में गौरी माता की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिमाओं का श्रृंगार माहिल तालाब, गायत्री, सरस्वती और दुर्गा माता के पंडालों में श्याम जी शर्मा, राघवेंद्र, गुड्डा पुरवार, करण गुप्ता, संजू सोनी, आकाश राठौर, दीपक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राहुल राठौर, पवन कुशवाहा और राहुल कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं का श्रृंगार किया। गायत्री माता के पंडाल में पंडित राम सिया तिवारी ने पूजा-अर्चना और आरती कराई। पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम जारी नवरात्र के पांचवें दिन देवी पंडालों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। जिले के विभिन्न पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User