छात्रा को डांटने पर अध्यापक को स्कूल से निकाला:परिजन नहीं चाहते कार्रवाई, बच्ची स्कूल जा रही

Oct 15, 2026 - 17:32
0
छात्रा को डांटने पर अध्यापक को स्कूल से निकाला:परिजन नहीं चाहते कार्रवाई, बच्ची स्कूल जा रही
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक अध्यापक पर छात्रा से मारपीट का आरोप लगा। यह वीडियो भदोही के हरियाव रामपुर स्थित केयर एंड फेयर विद्यालय का है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडे ने बताया कि मामला पुराना है और परिजनों ने शिकायत नहीं की। जांच में मारपीट का मामला सही नहीं पाया गया। छात्रा दो दिन से स्कूल आ रही है और प्रबंधन ने भी मारपीट से इनकार किया है। कक्षा तीन की छात्रा की मां ने बताया कि पढ़ाई न करने पर अध्यापक ने बच्ची को डांटा था। बच्ची ने घर आकर बताया, जिसके बाद वे स्कूल गए। स्कूल ने तुरंत अध्यापक को निकाल दिया। परिजन अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते और बेटी दो दिन से स्कूल जा रही है। प्रधानाचार्य रीता सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह 9 बजे अध्यापक ने बच्ची के बाल पकड़कर डांटा था। बच्ची ने दोपहर 2 बजे तक पढ़ाई की। परिजनों के बताने पर ही उन्हें घटना का पता चला और अध्यापक को उसी दिन निकाल दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User