हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

Oct 15, 2026 - 17:32
0
हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पकड़ी:गोदाम से 12 लाख के पटाखे बरामद, 2 लोग गिरफ्तार
हाथरस में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के भंडारण पर कार्रवाई की है। आज गुरुवार को दोपहर 2:00 के लगभग पुलिस ने सासनी में एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 12 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर राधिका होटल के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया। गोदाम मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया और तलाशी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। तलाशी के दौरान गोदाम से 232 कार्टून और 3 प्लास्टिक की बोरियों में अलग-अलग तरह के पटाखे मिले। इनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है। जांच में सामने आया कि रोहित शर्मा के पास 1500 किलोग्राम आतिशबाजी भंडारण का लाइसेंस था, जो 24 अगस्त 2028 तक वैध था। हालांकि, लाइसेंस में भंडारण की जगह नगला भम्भूजाट, सासनी दर्ज थी, जबकि पटाखे अर्जुन सिंह के गोदाम में रखे मिले। गोदाम में नहीं थे आग बुझाने के उपकरण... इसके अलावा, गोदाम में आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे और पटाखों की मात्रा भी लाइसेंस से ज्यादा लग रही थी। पुलिस ने अर्जुन सिंह और रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दिनों भी पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर छापे मारकर लाखों रुपए का विस्फोटक बरामद किया था। पुलिस अभी इस मामले में कई लोगों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User