छात्रा मंजली गुप्ता एक दिन की राज्यसभा सांसद बनीं:गाजीपुर में 4 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों से समाधान की पहल की
गाजीपुर में मिशन शक्ति के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की आठवीं कक्षा की छात्रा मंजली गुप्ता को एक दिन के लिए राज्यसभा सांसद बनने का मौका मिला। राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शनिवार सुबह 11 बजे मंजली को अपनी कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान मंजली ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया समझी। चार फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनके लिए मंजली ने संबंधित अधिकारियों से बात की। मंजली ने बताया कि एक फरियादी शादी अनुदान के लिए आए थे, जिस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से बात की। एक मजदूर ने मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर मंजली ने जिलाधिकारी से बात कर कार्रवाई के लिए कहा। एक दिन की सांसद बनकर मंजली ने खुशी जताई और सांसद संगीता बलवंत का आभार जताया। यह अनुभव खास रहा। सांसद संगीता बलवंत ने यह पहल छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व समझाने के लिए की। इसका मकसद लड़कियों को सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)