छात्रा से अश्लील हरकत का विरोध पड़ा भारी:भाई पर ईंट-पत्थरों से हमला, आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Oct 08, 2026 - 16:18
0
छात्रा से अश्लील हरकत का विरोध पड़ा भारी:भाई पर ईंट-पत्थरों से हमला, आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा से अश्लील हरकत का विरोध करने पर उसके भाई पर हमला हुआ। आरोप है कि छात्रा के सहपाठी ने साथियों संग मिलकर भाई पर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे उसे चोट आई। प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर राजेश सिंह ने आठ अक्टूबर को बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक छात्रा के भाई ने आरोपी सहपाठी को ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आरोपी छात्र ने सरायनामू गांव के अजय, सेवरा गांव के नईम और तीन-चार अन्य साथियों को बुलाया। बीते मंगलवार को जब छात्रा का भाई उसे स्कूल छोड़ने जा रहा था, तब इन लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद स्थानीय उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उधर दूसरी और जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालय में दर्द बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User