छात्राओं की शिकायत पर बर्खास्त कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका:प्रतापगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 1:30 करीब सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मणिपुर से सांसद अगोमच बिमोल अकोईजम के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की नेताओं ने जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। इंडिया न्यूज के संवाददाता धीरेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी महिला सम्मान की बात करती हैं, लेकिन दूसरी ओर महिलाओं से जुड़े मामलों में पार्टी का रवैया अलग दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस अपने ही सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है। रुचि केसरवानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि जेएनयू में प्रोफेसर रहे कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को छात्राओं की शिकायतों से जुड़े मामले में विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)