लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने किया प्रदर्शन:हजरतगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, पोस्टर के जरिए यूपी की छवि खराब करने का लगाया आरोप

Oct 12, 2026 - 14:12
0
लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने किया प्रदर्शन:हजरतगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, पोस्टर के जरिए यूपी की छवि खराब करने का लगाया आरोप
राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर सोमवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के नेता अनुरोध राय के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश की छवि खराब करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे और उनके खिलाफ नारे लगाए। पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, टोटी चोर पर नहीं भरोसा’ जैसे नारे लगाए। पोस्टरों पर लिखा था, ‘यूपी के लोगों को बदनाम किया, अखिलेश ने अपने ही प्रदेश का अपमान किया।’ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने राजनीतिक बयानबाजी के जरिए उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। यूपी की छवि खराब करने का लगाया आरोप सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अखिलेश यादव को राजनीतिक पहचान दी है, लेकिन उनके बयानों से प्रदेश की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान ‘जिस यूपी ने पहचान दी, उसी की इज्जत अखिलेश ने उछाल दी’ और ‘सियासत के लिए यूपी की बदनामी, मौलाना अखिलेश ये तेरी कैसी मनमानी?’ जैसे नारे भी लगाए गए। संगठन के नेता अनुरोध राय के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों के आरोपों पर अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिलने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User