छात्रों को POCSO एक्ट के बारे में बताया:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया कैंप, गुड टच-बैड टच की जानकारी दी

Oct 01, 2026 - 15:29
0
छात्रों को POCSO एक्ट के बारे में बताया:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया कैंप, गुड टच-बैड टच की जानकारी दी
बलिया के सनबीम स्कूल में बुधवार को POCSO (Protection of Children from Sexual Offences Act) जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया था। इसका मकसद छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बच्चों को POCSO एक्ट के प्रावधानों की आसान भाषा में जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि उन्हें अपने आसपास के व्यवहार के प्रति सजग रहना चाहिए। तिवारी ने गुड टच और बैड टच, असहमति व्यक्त करने और असुरक्षित स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति को बताने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को किसी भी डर या दबाव में न आने की सलाह दी। साथ ही, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी भी दी। जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर और सवालों से अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आखिर में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User