लखनऊ में गोमती का पानी बाबा श्याम मंदिर में घुसा:श्रद्धालुओं की एंट्री बंद, गेट पर कराए जा रहे बाबा के दर्शन

Oct 07, 2026 - 14:18
0
लखनऊ में गोमती का पानी बाबा श्याम मंदिर में घुसा:श्रद्धालुओं की एंट्री बंद, गेट पर कराए जा रहे बाबा के दर्शन
लखनऊ के गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती बाबा श्याम मंदिर में पानी भर गया है। इसके चलते मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों को गेट पर ही बाबा की छवि के दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित सुशील देव मिश्रा ने बताया कि 4 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे सबसे पहले गौशाला में पानी पहुंचना शुरू हुआ। इसके बाद जलस्तर लगातार बढ़ता गया। स्थिति को देखते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सभी गायों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि पानी बढ़ने के बाद आम दर्शन बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाहर से ही बाबा के दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से गेट पर बाबा की छवि रखी गई है, जहां से भक्त दर्शन कर वापस लौट रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… 2 साल से बाबा के दर्शन करने आते हैं दर्शन करने आए विनीत ने बताया कि वह पिछले 2 साल से बाबा के दर्शन करने आते हैं। बीच में समय मिलने पर भी मंदिर आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज मंदिर में पानी भरा होने के कारण अंदर नहीं जा सके। गेट से ही बाबा के दर्शन करके लौटना पड़ा। श्रद्धालु विमोल श्रीवास्तव ने बताया कि वह करीब दो साल से बाबा के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर पानी भरा है, इसलिए बाबा की छवि गेट पर रखी गई है। वहीं से दर्शन कर वापस जा रहे हैं। बाहर से दर्शन हुए, यही बड़ी बात वहीं न्यू हैदराबाद से आए सत्यप्रकाश ने कहा कि अंदर दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन गेट पर बाबा की छवि के दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने मंदिर प्रबंधन के इंतजाम की सराहना करते हुए कहा कि बाबा के दर्शन होना ही बड़ी कृपा है। पुजारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे फिलहाल मंदिर आने से बचें और घर बैठे सोशल मीडिया के जरिए बाबा के लाइव दर्शन करें। उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User