छात्रवृत्ति का डिजिटल हस्तांतरण:सलेमपुर में 78 विद्यार्थियों को मिले छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र

Oct 03, 2026 - 16:16
0
छात्रवृत्ति का डिजिटल हस्तांतरण:सलेमपुर में 78 विद्यार्थियों को मिले छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र
देवरिया में सलेमपु पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति धनराशि के डिजिटल हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकासखंड सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज में कराया गया। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में अन्य पिछड़ा वर्ग के 78 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करती है। प्रमाण पत्र मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों ने पात्र विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और नियमित रूप से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User