छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने को लगी लंबी लाइनें:बरेली कॉलेज में सुबह 6 से रात 10 बजे तक काम, भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे छात्र
बरेली कॉलेज में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने और जमा करने के लिए छात्रों की भीड़ कम नहीं हो रही है। वेरिफिकेशन काउंटरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं। सर्वर धीमा होने और अंतिम तारीख नजदीक आने से छात्र-छात्राओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई छात्र भूखे-प्यासे लाइन में खड़े हैं। भीड़ के कारण छात्राओं को भी परेशानी हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाई है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में काम कराया जा रहा है। इसके बावजूद छात्रों की संख्या ज्यादा होने से कतारें कम नहीं हो रही हैं। अंतिम तारीख नजदीक, काउंटर बढ़ाने के बाद भी भीड़ वाइस प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक होने के कारण भीड़ बढ़ी है। छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए प्रॉक्टर बोर्ड की टीम भी तैनात की गई है। छात्रों ने मांग की है कि छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाई जाए, ताकि उन्हें जल्दबाजी और लंबी कतारों से राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)