लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई:ड्राइवर समेत दो घायल, सीएचसी में भर्ती; सड़क पर बिखर गए सिलेंडर

Oct 16, 2026 - 16:30
0
लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई:ड्राइवर समेत दो घायल, सीएचसी में भर्ती; सड़क पर बिखर गए सिलेंडर
लखनऊ में शुक्रवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी एक पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत दो लोग केबिन में फंस गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में लदे ऑक्सीजन सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। हादसा निगोहां क्षेत्र में शेखपुरा टोल प्लाजा के पास हुआ। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। दो लोग केबिन में फंस गए शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे निगोहां पुलिस को सूचना मिली कि शेखपुरा टोल प्लाजा के पास ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप डिवाइडर से टकरा गई है। सूचना मिलते ही निगोहां थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टक्कर के कारण पिकअप का अगला हिस्सा दब गया था। इससे चालक समेत दो लोग केबिन में फंस गए। घायलों की पहचान करने के प्रयास जारी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मोहनलालगंज सीएचसी भेजा। हादसे के दौरान पिकअप में लदे ऑक्सीजन सिलेंडर सड़क पर बिखर गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सिलेंडरों को एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। इसके बाद सड़क से बाधा हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। घायलों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User