छेड़छाड़ के बाद भाई को पीटा…पीड़िता ने जान दी:झांसी में माता-पिता के मंदिर जाने के बाद फंदे पर लटकी, पुलिस जांच में जुटी

Oct 19, 2026 - 18:49
0
छेड़छाड़ के बाद भाई को पीटा…पीड़िता ने जान दी:झांसी में माता-पिता के मंदिर जाने के बाद फंदे पर लटकी, पुलिस जांच में जुटी
झांसी में 16 साल की 9वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने 3 दिन पहले उससे छेड़छाड़ की थी। जब चचेरे भाई ने आरोपी समझाया तो विवाद हो गया। आरोपी ने अपने दो साथियों को लेकर कमरे पर गया और बेल्ट से भाई की पिटाई कर दी। धमकी दी कि तेरी बहन को भगाकर ले जाउंगा और उसी से शादी करुंगा। इससे छात्रा तनाव में आ गई। सोमवार को माता-पिता के मंदिर जाने के बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User