छेड़खानी का विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला:बस्ती में महिला को खेत में खींचने की कोशिश, 3 आरोपियों पर केस दर्ज
बस्ती के पुरानी बस्ती इलाके में एक महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह शौचालय के लिए घर से दूर गई थीं। तभी मोहित, रोहित और अंचल वहां पहुंचे और उन्हें जबरन पकड़कर खींचने लगे। महिला के शोर मचाने पर उनके दोनों भाई मौके पर आ गए। भाइयों ने महिला को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों के पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 18 अक्टूबर रविवार रात 1:09 बजे एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच सुनील कुमार गौड़ को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)