मेरठ में बबीता चौहान बनीं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष:अनीता गुर्जर को मिली जिले की जिम्मेदारी, 26 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

Oct 19, 2026 - 08:59
0
मेरठ में बबीता चौहान बनीं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष:अनीता गुर्जर को मिली जिले की जिम्मेदारी, 26 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की
भाजपा महिला मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मेरठ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों और महानगर के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बबीता चौहान को महिला मोर्चा का नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अनीता सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।खास बात यह है कि दोनों ही नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन में पहले से ही विभिन्न पदों पर सक्रिय रूप से कार्य कर चुकी हैं। उनके पास पार्टी संगठन का लंबा अनुभव है, जिसका लाभ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावों में मिलने की पूरी उम्मीद है। भाजपा ने घोषित किए बचे जिलों में महिला मोर्चा के अध्यक्ष पार्टी नेताओं का मानना है कि इन अनुभवी और जमीनी स्तर की नेत्रियों को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी का महिला विंग और अधिक सशक्त होगा और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान को और गति मिलेगी। ​इस घोषणा के बाद से क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और भाजपा नेताओं ने दोनों नए अध्यक्षों को बधाई दी है। अलग-अलग क्षेत्रों में ये बनीं जिलाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र में सारिका गुप्ता को सहारनपुर महानगर, अजिता गुर्जर को मेरठ जिला, बबिता चौहान को मेरठ महानगर, कल्पना वर्मा को बुलंदशहर, सिद्धि प्रधान अग्रवाल को गाजियाबाद महानगर, पूजा शर्मा को हापुड़ और मोक्षिका शर्मा को संभल की जिम्मेदारी दी गई है। बृज क्षेत्र में मंजू वर्मा को एटा, डॉ. आरती मित्तल को अलीगढ़ महानगर तथा डॉ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर क्षेत्र में आशा पांडेय को कानपुर दक्षिण, नीरजा गुप्ता को झांसी महानगर, प्रवेश शर्मा को झांसी जिला, प्रीति तिवारी को फर्रूखाबाद, ममता गुप्ता को हमीरपुर तथा शशि सोमेंद्र सिंह को जालौन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अवध क्षेत्र में कुसुम सिंह को सीतापुर, दीपिका साहू को अंबेडकरनगर, साधना पांडेय को बलरामपुर, रंजीता श्रीवास्तव को बहराइच और माधुरी सिंह त्रिपाठी को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। काशी क्षेत्र में सुषमा मालवीय को भदोही, गीता सिंह को अमेठी, जान्हवी कशेरा को मीरजापुर तथा विजयलक्ष्मी शुक्ला को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर क्षेत्र में सुनीता भारती को लालगंज का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User