छोटे नेताओं की बात गंभीरता से नहीं लेते-धर्मेंद्र यादव:बोले- राहुल और अखिलेश की ट्यूनिंग अलग, गठबंधन को नुकसान नहीं होना चाहिए
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बलिया पहुंचे। धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में 150 से अधिक सीटों की मांग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से हटाना है और इंडिया गठबंधन को किसी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को वह गंभीरता से नहीं लेते। राहुल गांधी और खरगे के बयान को मानेंगे आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी इस संबंध में कोई बात कहेंगे, उसी दिन उनकी बात को माना जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बेहतर तालमेल है। कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं के बयानों पर नियंत्रण रखना चाहिए। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जो लोग 150 सीटों की मांग जैसे बयान दे रहे हैं, वे 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कहीं नजर नहीं आए थे। उन्होंने दोहराया कि सपा गठबंधन को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों को गंभीरता से नहीं लेती। राहुल गांधी से स्पष्ट फैसले लेने की अपील धर्मेंद्र यादव ने राहुल गांधी से अपील की कि उन्हें कुछ मामलों में स्पष्ट फैसले लेने चाहिए और गलत बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन के घटक दलों के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी है, ताकि भाजपा को हटाने के साझा उद्देश्य पर असर न पड़े। ब्रजभूषण सिंह के बयान पर जताई सहमति भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान कि ‘अखिलेश यादव के बिना सब सूना है’ पर धर्मेंद्र यादव ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है। उन्होंने ब्रजभूषण सिंह के हालिया बयानों को स्पष्ट बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)