श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता:छात्राओं ने दिखाया हुनर, अनन्या तिवारी रहीं प्रथम
लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव के तत्वावधान में चिलबिला स्थित श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज में ‘मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पारंपरिक से लेकर आधुनिक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने प्रथम, रिजा अंसारी ने द्वितीय और साक्षी विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और लायंस क्लब की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के निदेशक आनंद केसरवानी एवं प्रधानाचार्या डाली केसरवानी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन शिशिर खरे ने कहा कि मेहंदी व रंगोली जैसी कलात्मक विधाओं का प्रशिक्षण बच्चों की रचनात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में स्वरोजगार और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देता है। पुरस्कार वितरण समारोह में क्लब के अध्यक्ष अजय केसरवानी, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लालमणि पटेल ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)