छत्रपति शिवाजी स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:NCC कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन, छात्र पुनीत व शौर्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Oct 02, 2026 - 15:00
0
छत्रपति शिवाजी स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:NCC कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन, छात्र पुनीत व शौर्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
बुलंदशहर स्थित छत्रपति शिवाजी शिशु मंदिर और विद्या मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस दौरान एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने अपने शानदार और अनुशासित प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रामकिशन प्रधान और शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने दीप जलाकर दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की स्वच्छता और बच्चों के अनुशासन की जमकर सराहना की। छात्रों ने बांधा समां कार्यक्रम में बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसमें छात्र पुनीत सोलंकी का ओजस्वी भाषण और भैया शौर्य की कविता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अंत में विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। समारोह का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User