बुलंदशहर में चित्रकला प्रतियोगिता:150 छात्राओं ने कैनवस पर उकेरा 'स्वच्छ भारत'; परी और राधिका रहीं प्रथम

Oct 02, 2026 - 15:00
0
बुलंदशहर में चित्रकला प्रतियोगिता:150 छात्राओं ने कैनवस पर उकेरा 'स्वच्छ भारत'; परी और राधिका रहीं प्रथम
बुलंदशहर में रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने गांधी जयंती के अवसर पर डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक शानदार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों की करीब 150 छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और 'स्वच्छ भारत मिशन' थीम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव अग्रवाल व डॉ. गीतांशु शर्मा ने विजेता छात्राओं को स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया। ये रहीं विजेता: इस दौरान क्लब सचिव अनिल कुमार, सूर्य भूषण मित्तल और प्रदीप अग्रवाल ने सभी छात्राओं को मिष्ठान बांटा। मौके पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रिचा राणा, वार्डन रिचा सक्सेना व सीमा शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User