चिकित्सकों ने हृदय रोगों से बचाव के उपाय बताए:स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान, जागरूकता और नियमित जांच पर जोर
कौशाम्बी के स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार की दोपहर 3 बजे विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में हृदय रोगों के जोखिम, बचाव के तरीके और समय पर जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रो. (डा.) हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने को स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पंकज कुमार तिवारी ने जागरूकता और समय पर डॉक्टर की सलाह को महत्वपूर्ण बताया। मेडिसिन विभाग की वरिष्ठ परामर्शदाता डा. सुरभि प्रकाश ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान और मोटापे जैसे जोखिमों से बचने की सलाह दी। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा. संतोष कुमार ने जोखिम कारकों की पहचान कर उन्हें नियंत्रित करने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)