आंगन मिलन कार्यक्रम:गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व शिशुओं का अन्नप्राशन, सरकारी योजनाएं बताईं
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत ताल विवियन के पंचायत भवन में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री दामिनी गौड़ ने मातृ शक्ति को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को उज्ज्वला योजना, कन्याधन योजना, मातृत्व योजना, मुद्रा योजना और जनधन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का संयोजन अनीता पायल द्वारा किया गया। अवसर पर पुष्पा शर्मा, कुमकुम शर्मा, नेहा सिंह, विनीता सिंह, अनुप्रिया वर्मा, ज्योति और फूलवती सहित ग्राम पंचायत की कई गर्भवती महिलाएं व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)