चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में खत्म हुआ पानी का संकट:कभी ट्रेन से आता था पानी, अब हर घर में नल से मिल रही सप्लाई

Oct 07, 2026 - 15:06
0
चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में खत्म हुआ पानी का संकट:कभी ट्रेन से आता था पानी, अब हर घर में नल से मिल रही सप्लाई
चित्रकूट के बुंदेलखंड पाठा क्षेत्र में अब पानी का संकट खत्म हो गया है। पहले यहां लोगों को पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। गर्मियों में कुओं और हैंडपंपों पर लंबी लाइनें लगती थीं। नमामि गंगे के एडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि गोपीपुर, करौंहा और सरहट जैसे गांवों में गर्मियों में पानी की भारी कमी होती थी। इससे सामाजिक जीवन पर असर पड़ता था और शादियां भी मुश्किल हो जाती थीं। गोपीपुर निवासी राम बहोर ने बताया कि जल जीवन मिशन से पानी पहुंचने के बाद अब यह समस्या हल हो गई है। पहले पानी की कमी दूर करने के लिए ट्रेन से टैंकर मानिकपुर तक आते थे। वहां से इन टैंकरों को गांवों तक पहुंचाया जाता था, जिसका ग्रामीण इंतजार करते थे। अब पाठा क्षेत्र के हर घर में पाइपलाइन से नल कनेक्शन पहुंच गए हैं। लोगों को अब पानी के लिए दूर जाने या लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। नल से पानी मिलने के बाद गांवों में शादियां भी होने लगी हैं, जिससे सामाजिक हालात सुधरे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User