कानपुर में बुजुर्ग का शव खेत में मिला:घर में विवाद के बाद 2 दिन से थे लापता, बेटे ने अमरूद के पेड़ से लटका देखा

Oct 07, 2026 - 15:06
0
कानपुर में बुजुर्ग का शव खेत में मिला:घर में विवाद के बाद 2 दिन से थे लापता, बेटे ने अमरूद के पेड़ से लटका देखा
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुरवा गांव में बुधवार सुबह 82 साल के बुजुर्ग देवीदीन का शव खेत में अमरूद के पेड़ से लटका मिला। वह दो दिन से लापता थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद देवीदीन घर से निकल गए थे। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले भी नाराज होकर घर से चले जाते थे गोपालपुरवा निवासी रामचंद्र मजदूरी करते हैं। परिवार में उनके पिता देवीदीन, मां सुंदरा और छोटे भाई बंशीलाल हैं। रामचंद्र के मुताबिक, सोमवार को किसी बात को लेकर देवीदीन का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गए। परिजनों ने बताया कि देवीदीन पहले भी किसी बात पर नाराज होकर घर से चले जाते थे और कुछ समय बाद वापस लौट आते थे। सोमवार देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार को भी रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। खेत में पहुंचा छोटा बेटा, पेड़ पर मिला शव बुधवार सुबह देवीदीन का छोटा बेटा बंशीलाल खेतों की ओर गया था। वहां उसने अमरूद के पेड़ पर पिता का शव गमछे के सहारे लटका देखा। उसने तुरंत परिवार को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने 112 पर सूचना दी। नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घर से निकलने से शव मिलने तक की जानकारी जुटाई पुलिस ने घटनास्थल के आसपास भी जांच की और परिजनों से देवीदीन के घर से निकलने के बाद की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, मौत की स्थिति और कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि बुजुर्ग दो दिन पहले घर में विवाद के बाद निकले थे। बुधवार को उनका शव खेत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User