मऊ में थाना समाधान दिवस पर एसपी ने सुनीं शिकायतें:62 में से 2 शिकायतों का मौके पर हुआ निपटारा, एसपी ने दिए निर्देश
मऊ जिले में जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा थाना मुहम्मदाबाद में मौजूद रहे और फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिले के विभिन्न थानों पर कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों ने भी जनशिकायतें सुनीं। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व से संबंधित मामलों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर राजस्व टीम के माध्यम से कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए गए।
वहीं पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के द्वारा लगभग 3 बजे थाना मोहम्मदाबाद का निरीक्षण भी किया गया इस दौरान थाना मुहम्मदाबाद में एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और जनसुनवाई रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने और गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट तथा हिस्ट्रीशीटर से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महिला हेल्प डेस्क पर विशेष जोर एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी को शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनने और निस्तारण के बाद नियमित रूप से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा थाना परिसर में साफ-सफाई का जायजा लेते हुए स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखने को कहा गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद कमलाकांत वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)