चित्रकूट में 277 शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का निस्तारण:231 को मंजूरी, 46 निरस्त; 101 आवेदन अब भी लंबित

Oct 15, 2026 - 20:17
0
चित्रकूट में 277 शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का निस्तारण:231 को मंजूरी, 46 निरस्त; 101 आवेदन अब भी लंबित
चित्रकूट जिले में शस्त्र लाइसेंस के आवेदनों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। पहले 217 आवेदन लंबित थे, जिसमें 161 नए आवेदन जुड़ने से कुल संख्या 378 हो गई। इनमें से गुरुवार को 277 आवेदनों का निस्तारण किया गया है, जबकि 101 आवेदन अभी भी लंबित हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि 231 पात्र आवेदकों को लाइसेंस स्वीकृत किए गए हैं। इनमें वरासत के आधार पर 141 और हस्तांतरण के आधार पर 90 लाइसेंस शामिल हैं। वहीं, 46 आवेदन पात्रता पूरी न होने या पुलिस रिपोर्ट में प्रतिकूल तथ्यों के कारण निरस्त कर दिए गए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने अरुण कुमार, सगुन संतोष, जुगुल किशोर, अनीता कुमारी, अनुराग गुप्ता और सागर प्रसाद सहित अन्य आवेदकों को लाइसेंस पुस्तिकाएं सौंपीं। डीएम ने लंबित 101 आवेदनों पर पुलिस और राजस्व विभाग से जल्द रिपोर्ट मांगकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User