ड्यूटी लगाने के नाम पर 4 हजार की रिश्वत ली:शाहजहांपुर में रोडवेज का टाइम कीपर गिरफ्तार, अगले महीने की ड्यूटी लगाने के बदले मांगी थी रकम

Oct 15, 2026 - 20:17
0
ड्यूटी लगाने के नाम पर 4 हजार की रिश्वत ली:शाहजहांपुर में रोडवेज का टाइम कीपर गिरफ्तार, अगले महीने की ड्यूटी लगाने के बदले मांगी थी रकम
शाहजहांपुर में रोडवेज डिपो में चालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने वरिष्ठ लिपिक एवं टाइम कीपर नृपेश कुमार को चार हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 12:35 बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित एमएसटी कार्यालय के दाईं ओर की लॉबी में कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। बलिया जिले के पलिया खास निवासी नृपेश कुमार (40) शाहजहांपुर रोडवेज डिपो में वरिष्ठ लिपिक एवं टाइम कीपर के पद पर तैनात है। सिंधौली थाना क्षेत्र के हरिवल्लभपुर निवासी सरोज मिश्रा ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि अगले महीने की ड्यूटी लगाने के एवज में उनसे चार हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद बिछाया जाल शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने मामले की जांच की और नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की। गुरुवार को टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आरोपी को कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। सदर बाजार थाने में दर्ज होगा मुकदमा आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। कार्रवाई को भ्रष्टाचार के प्रति शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया कदम बताया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने लोगों से अपील की है कि रिश्वत संबंधी शिकायत के लिए बरेली के पुलिस उपाधीक्षक से मोबाइल नंबर 9454405475 या प्रभारी निरीक्षक से 9454401653 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User