चित्रकूट में 5.20 हेक्टेयर जमीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:गढ़ीवा में बिना ले-आउट स्वीकृति के काटे जा रहे थे प्लॉट

Oct 14, 2026 - 07:07
0
चित्रकूट में 5.20 हेक्टेयर जमीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:गढ़ीवा में बिना ले-आउट स्वीकृति के काटे जा रहे थे प्लॉट
चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) ने मंगलवार को ग्राम गढ़ीवा में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। देवांगना-तरौंहा संपर्क मार्ग पर 5.20 हेक्टेयर जमीन में बिना ले-आउट स्वीकृति के हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह एक्शन लिया गया। प्राधिकरण के अनुसार, गढ़ीवा में गाटा संख्या 158, 159, 161 और 168 की कुल 5.20 हेक्टेयर भूमि पर अवैध प्लॉट काटे जा रहे थे। इसमें 158 और 159 की 0.283-0.283 हेक्टेयर, 161 की 2.768 हेक्टेयर और 168 की 2.076 हेक्टेयर जमीन शामिल है। जिलाधिकारी और साडा अध्यक्ष पुलकित गर्ग ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य अनियोजित कॉलोनियों पर रोक लगाना है। प्राधिकरण ने लोगों से जमीन खरीदने से पहले ले-आउट की स्वीकृति जांचने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User