गोरखपुर के स्कूल में कन्या पूजन आयोजित:तिलक लगाकर किए गए पुष्प अर्पित, विश्व शांति सुख समृद्धि की कामना

Oct 19, 2026 - 14:13
0
गोरखपुर के स्कूल में कन्या पूजन आयोजित:तिलक लगाकर किए गए पुष्प अर्पित, विश्व शांति सुख समृद्धि की कामना
गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पट्टी धर्मदास स्थित सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर तिलक लगाया गया और पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें भोजन और प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधक अजय मिश्रा ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान और सेवा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और नारी सम्मान की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा की आराधना और समाज में सुख-शांति व सद्भाव की कामना के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User