चित्रकूट में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान:स्कूल-पंचायत भवन की सड़क से बच्चों-मरीजों को दिक्कत; 3 बार दे चुके हैं आवेदन

Sep 30, 2026 - 15:01
0
चित्रकूट में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान:स्कूल-पंचायत भवन की सड़क से बच्चों-मरीजों को दिक्कत; 3 बार दे चुके हैं आवेदन
चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक के उन्नाय बन्ना गांव में जूनियर हाईस्कूल और पंचायत भवन तक जाने वाली खराब सड़क से परेशान ग्रामीण बुधवार को डीएम पुलकित गर्ग से मिले। उन्होंने बताया कि वे कई सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। डीएम को तीन बार आवेदन देने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। यह रास्ता विष्णु गौतम (एंडा बाबा) के घर से सीपी रोड तक जाता है, जो ग्राम सचिवालय और जूनियर हाईस्कूल को जोड़ता है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और एंबुलेंस को आने-जाने में परेशानी होती है। बरसात में रास्ते की हालत और बिगड़ जाती है। ग्रामीणों ने पहले भी डीएम से मिलकर सड़क बनवाने का भरोसा पाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। आवेदन देने वालों में जमलकार, राम सहित, भोला और संतोष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User