भाजपा जिला प्रभारी सुनील सिंह पहली बार अमेठी पहुंचे:जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की बात
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी सुनील सिंह के प्रथम अमेठी आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अमेठी में भाजपा जिला कार्यालय पर आज उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अमेठी के नवनियुक्त जिला प्रभारी सुनील सिंह के प्रथम अमेठी आगमन पर परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। पहली बार अमेठी पहुंचे जिला प्रभारी सुनील सिंह का जिला कार्यालय में ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन के आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दिया गया। जिला प्रभारी सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अमेठी में भाजपा को और सशक्त बनाना है। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि नए प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी और आगामी चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद कार्यक्रम में जिले के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता महेश सोनी,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी,राकेश त्रिपाठी,दीपक सिंह पचेहरी,अमरेंद्र सिंह पिंटू राकेश विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)