गन्ना किसानों की महापंचायत 11 को मलकपुर में होगी:भुगतान पर ब्याज, 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव समेत 4 मांगें उठेंगी

Oct 06, 2026 - 15:28
0
गन्ना किसानों की महापंचायत 11 को मलकपुर में होगी:भुगतान पर ब्याज, 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव समेत 4 मांगें उठेंगी
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन 11 अक्टूबर को मलकपुर गांव में गन्ना किसानों की महापंचायत करेगा। युवा जिलाध्यक्ष कमलदीप तोमर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की है। महापंचायत में किसानों की चार मांगें उठेंगी। इनमें 1996 से 2026 तक के गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाना शामिल है। इसके लिए हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया है। 2026-27 पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग भी है। मलकपुर चीनी मिल के गंदे पानी और बिजली समस्याओं का स्थायी हल भी एजेंडे में है। संगठन ने जिलाधिकारी से महापंचायत में गन्ना समिति सचिव, जिला गन्ना अधिकारी, अधिशासी अभियंता और बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है। इनकी मौजूदगी से समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सकेगा। किसान नेता वीएम सिंह भी इसमें शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User