चित्रकूट में डकैती का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, जेवर, कार और हथियार बरामद

Oct 13, 2026 - 16:18
0
चित्रकूट में डकैती का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, जेवर, कार और हथियार बरामद
चित्रकूट के लोहदा गांव में 8-9 अक्टूबर की रात हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। एसओजी और पहाड़ी थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार रात कुचारम मोड़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से XUV-500 कार, तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और लाखों के आभूषण बरामद किए। तीन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों में फतेहपुर के अब्दुल मतीन,अयोध्या प्रसाद उर्फ अजय, धर्मेंद्र पासी उर्फ दद्दा और चित्रकूट के मंगलवा उर्फ गुरु निषाद हैं। फरार आरोपियों में अदनान, मोहम्मद अहमद और साहिल शामिल हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। लोहदा निवासी जगन्नाथ निषाद ने बताया कि 8-9 अक्टूबर की रात 5-6 हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा उन्होंने मारपीट कर तलवारनुमा हथियार से हमला किया। बेटी के विरोध पर एक आरोपी ने फायरिंग भी की। बदमाश चांदी, सोने के जेवर, करीब 5 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने जुगल निषाद के कहने पर पुरानी रंजिश के चलते डकैती की योजना बनाने की बात बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User