ललितपुर: बीना-आगासोद तीसरी रेल लाइन का CRS ने किया निरीक्षण:इसके शुरू होने से सुधरेगा समय प्रबंधन, स्पीड ट्रायल जल्द
ललितपुर-बीना रेलखंड पर आगासोद से बीना के बीच बनी तीसरी रेल लाइन को यात्री ट्रेनों के लिए हरी झंडी मिलने वाली है। मंगलवार को पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) ई. श्रीनिवास ने दोपहर 12:30 से 2 बजे तक इसका निरीक्षण किया। CRS ने रेल संरक्षा और सुरक्षित संचालन के अहम बिंदुओं को देखा। उन्होंने नई लाइन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, OHE, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग और रेलवे फाटकों की सुरक्षा जांची। श्रीनिवास ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीसरी लाइन से ट्रेनों का दबाव कम होगा और संचालन समय पर व सुगम हो सकेगा। उन्होंने ट्रैक की गुणवत्ता और मजबूती भी परखी। अधिकारियों ने CRS को निर्माण कार्य की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इस लाइन पर स्पीड ट्रायल होगा। अनुमति मिलने पर ही इस पर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होगा। श्रीनिवास ने आगासोद स्टेशन की व्यवस्थाएं भी देखीं। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), उत्तर मध्य रेलवे अजीत यादव और झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)