ग्रामीण सुरक्षा में अहम ग्राम चौकीदारों का सम्मान:पुलिस लाइन में 18 थानों के चौकीदार सम्मानित, सीएम के कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा
अम्बेडकरनगर में ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम चौकीदारों को मंगलवार को पुलिस लाइन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद जिले में भी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम चौकीदारों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधूराम वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह मौजूद रहीं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्राम चौकीदारों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहाकि गांवों में होने वाली घटनाओं की समय से सूचना देना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और पुलिस व ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करना ग्राम चौकीदारों की प्रमुख जिम्मेदारी है। उनके सहयोग से पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं की जानकारी समय रहते मिलती है, जिससे आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलती है। 18 थानों के चौकीदारों को मिला सम्मान जिले के 18 थानों से ग्राम चौकीदारों को सम्मानित किया गया। इनमें अकबरपुर से रामप्रसाद व दीनानाथ, बेवाना से छठू व फूलमती, सम्मनपुर से राम सुरेश व पवन, बसखारी से दिनेश तिवारी व बासमती, टांडा से मस्तराम व राधेश्याम, अलीगंज से सुभाष चंद्र व रामजस, इब्राहिमपुर से प्रदीप कुमार व बेचू तथा हंसवर से जगरूप व जवाहरलाल शामिल रहे। इसी क्रम में जलालपुर से विजय व सुरेंद्र, जैतपुर से आरती व नंदलाल, कटका से महेंद्र व सभाजीत, मालीपुर से रामस्वरूप व घनश्याम, आलापुर से हरिराम व राम भारत, जहांगीरगंज से दीपक यादव व मोहराव, राजेसुल्तानपुर से विवेकानंद मौर्य व मोहम्मद आरिफ, भीटी से सुरेंद्र व राम जुगन, अहिरौली से पूर्णमासी व सीताराम तथा महरुआ से सतीश पाल व राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जैतपुर की आरती, कटका की निर्मला, बसखारी की बासमती, भीटी की अनीता और महरुआ की सुभद्रा को भी सम्मान मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)